Personality of the year – Stephen Hawking

Personality of the year – Stephen Hawking

ब्रह्माण्ड के रहस्य बताने वाले स्टीफन हाकिंग का 76 वर्ष की उम्र में निधन हो गया | उनका जन्म 8 जनवरी 1942 को इंग्लैंड में हुआ और निधन 14 मार्च 2018 को हुआ | 21 वर्ष की उम्र में उन्हें असाध्य बीमारी हुई | धीरे धीरे शरीर के 92% हिस्से ने काम करना बंद कर दिया | डॉक्टरों ने 2 साल ज़िन्दगी निश्चित कर दी थी, पर अगले 55 साल तक वह समाज के लिए 100% काम करते रहे | उनकी आँखे व् दिमाग ही काम करता था | वे सदी के सबसे तेज़ दिमाग वाले इंसान रहे | उनका एक ही लक्ष्य था | वे कहा करते थे की ब्रह्माण्ड से बड़ा या पुराण कुछ नहीं, इसे पूरी तरह से जानना, समझना ही मेरा लक्ष्य है | उनका उनका बचपन इंग्लैंड में ही बीता | उनके पिता दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान बमबारी से बचने के लिए इंग्लैंड आ गए | 8 जनवरी 1942 को Stephen Hawking का जन्म इंग्लैंड ऑक्सफ़ोर्ड में हुआ | यहाँ उनके पिता एक रिसर्च लैब में बायोलॉजिस्ट थे |

शिक्षा – उन्होंने ऑक्सफ़ोर्ड से ग्रेजुएशन व् कैंब्रिज से पीएचडी की शिक्षा प्राप्त की | 1969 में Stephen Hawking नेचुरल साइंस की पढ़ाई करने ऑक्सफ़ोर्ड गए | उनके पीएचडी शोधपत्र को सार्वजनिक करने के बाद 20 लाख लोगों ने देखा | इसे जारी करते ही कैंब्रिज की वेबसाइट ठप्प हो गयी थी | ग्रेजुएशन के 3 साल में उन्होंने केवल 1000 घंटे पढ़ाई की, जिससे उनके शिक्षक बहुत नाराज हो गए थे | तभी से उन्होंने तय कर लिया था की वे अब समय बर्बाद नहीं करेंगे |

उनके जज्बे को सलाम – वे कहते थे की मुझे मौत की आशंका ने जीना सीखा दिया | उन्हें दुनिया भर में तमाम पुरस्कारों से नवाजा गया | पर नोबल पुरस्कार उन से दूर ही रहा | उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था की मोटर न्यूरेन बीमारी की चपेट में आने से पहले मैं ज़िन्दगी से ऊब गया था | लेकिन मृत्यु की आशंका ने मुझे एहसास करा दिया की ज़िन्दगी तो वाकई जीने लायक है | मुझे अभी कुछ करना है |

भरोसा – टीचर्स यह भरोसा नहीं कर प् रहे थे की उन्हें ग्रेजुएशन में फर्स्ट क्लास दें या सेकंड | वायवा टीचर से Stephen Hawking ने कहा था की अगर आप मुझे फर्स्ट क्लास पास करेंगे, तो ही मैं कैंब्रिज से पीएचडी करूँगा | इस पर टीचर ने उन्हें फर्स्ट क्लास डिग्री दी और आगे की पढ़ाई उन्होंने कैंब्रिज से की और यहीं प्रोफेस्सर भी बने | हाकिंग को समय बर्बाद करने से बड़ी नफरत थी | उन्होंने समय पर अपनी रिसर्च पूरी की थी | उन्होंने अपनी यह रिसर्च इस टिप्पणी के साथ ख़तम की थी, की घडी को वापिस घूमना असंभव है | सन्देश साफ़ था की हम पैसा बना सकते है, लेकिन गया हुआ समय कभी वापिस नहीं लौटता  | इसलिए हमें बुद्धिमानी से इसका उपयोग करना चाहिए |

अडिग – गाजापट्टी पर कब्जे के विरोध में इस्राइल नहीं गए | वह अपने सिद्धांतो के प्रति अडिग थे | उन्होंने गाजा पट्टी पर इस्राइली कब्जे से लेकर वियतनाम युद्ध का खुले तौर पर विरोध किया | हाकिंग  ने फिलिस्तीनी पक्ष से सहानुभूति रखी व् 2013 में एक सेमिनार के लिए इस्राइल जाने से साफ़ मना कर दिया था | उनकी पत्नी जेन एक जगह लिखती है की एक ट्रिप के दौरान इन्फेक्शन होने की वजह से हाकिंग को हॉस्पिटल ले जाना पड़ा | वे इतना बीमार हो गए थे की डॉक्टर्स ने स्पोर्ट सिस्टम हटाने की सलाह दी, पर जेन ने मना कर दिया और वह हाकिंग को कैंब्रिज हॉस्पिटल ले आयी | उनकी जान तो बच गयी पर हाकिंग बच्चो की तरह ज़िद्दी हो गए | जेन कहती है की उनका पति पत्नी का रिश्ता न रहकर मालिक और गुलाम का रिश्ता रह गए था |

फिल्म, टीवी और वेब सीरीज में दिखे – सन 2014 में Stephen Hawking पर एक फिल्म बनी – the theory of everything | इसमें एड़ी रेडमन ने उनका किरदार निभाया था | 1999 में टीवी और वेब सीरीज में भी दिखे |

पुस्तकें – Stephen Hawking ने लोगो को विज्ञान समझाने के लिए आसान भाषा में किताबे लिखी |

शादियां – Stephen Hawking की दो शादियां नाकाम रहीं | वे कहते थे की ब्रह्माण्ड को समझना आसान है, पर महिला खुद एक रहस्य है | अपनी दुर्लभ बीमारी के बाद उन्होंने अपनी महिला मित्र जेन से 1965 में शादी की | इससे उन्हें 3 बच्चे हुए, हालांकि 1991 में उनका तलाक हो गया | 4 साल बाद उन्होंने अपनी नर्स मेसन से दूसरी शादी की | यह शादी 11 साल तक चली |

आखिरी वक़्त पर वह साइंस प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे थे – वे आखिरी वक़्त पर भी विज्ञान से जुड़े हुए थे और प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे थे | उन्होंने अपनी ब्लैकहोल थ्योरी में कुछ नयी बातें जोड़ी थी | अभी भी विदेशों में लेक्चर देने जाया करते थे | आखिरी सांस उन्होंने काम करते हुए ली |

Read More Motivational Stories

Thomas Alva Edison – एक झूठ ने ज़िन्दगी बदल दी

 

Hitesh Kumar Avatar
Hitesh Kumar

Hitesh Kumar

मैं Hitesh Kumar, डिजिटल मार्केटिंग क्षेत्र में पिछले 10 वर्षों से कार्यरत एक अनुभवी पेशेवर हूँ। डिजिटल दुनिया में रचा-बसाव के साथ-साथ मुझे लिखने का भी गहरा शौक है, यही वजह है कि मैं “Gossip Junction” का Founder और writer हूँ। गॉसिप जंक्शन पर मैं सिर्फ मनोरंजन की खबरें ही नहीं परोसता, बल्कि प्रेरणादायक कहानियां, सार्थक उद्धरण, दिलचस्प जीवनी, आधुनिक तकनीक और बहुत कुछ लिखकर पाठकों को जीवन के विभिन्न पहलुओं से रूबरू कराता हूँ।