CBSE UGC NET 2018 – आवेदन की अंतिम तारीख 5 अप्रैल 2018, परीक्षा 8 जुलाई को

Photo of author

By admin

सीबीएसई UGC नेट 2018 के रजिस्ट्रेशन के लिए अंतिम तारीख 5 अप्रैल है | फीस 6 अप्रैल 2018 तक जमा करवाई जा सकती है | सीबीएसई UGC नेट की परीक्षा 08 जुलाई 2018 को आयोजित की जा रही है | यह परीक्षा 84 विषयो में आयोजित की जाती है | सीबीएसई ने UGC नेट 2018 के लिए आयु सीमा और परीक्षा पैटर्न में कुछ बदलाव किया है |

आपकी जानकारी के लिए बता दे की जूनियर रिसर्च फैलोशिप के लिए आयु सीमा 28 से बढ़ाकर 30 कर दी है |

3 की जगह 2 पेपर होंगे :
इस बार सीबीएसई ने UGC नेट 2018 की परीक्षा के लिए कुछ बदलाव किये है जैसे की इस बार 3 की बजाय 2 पेपर होंगे |
पेपर-1 में 50 ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न पूछे जाएंगे जो की 1०० मार्क्स का होगा | प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 मार्क्स होंगे | यह पेपर 1 घंटे का होगा जो की सुबह 9.30 बजे से लेकर 10.30 बजे तक होगा |
पेपर-२ में 100 प्रश्न पूछे जायेंगे जो की 2०० मार्क्स का होगा | यह पेपर 2 घंटे का होगा जो की 11.०० बजे से ०1.०० PM बजे तक होगा |

शैक्षणिक योग्यता: 
UGC नेट 2018 के लिए उम्मीदवारों का 55 फीसदी अंको से मास्टर डिग्री या किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से समकक्ष होना जरुरी है | ओबीसी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग और ट्रांसजेंडर के लिए 50 फीसदी अंको से मास्टर डिग्री होना जरुरी है आवेदन करने के लिए |

परीक्षा शुल्क: 
जनरल कास्ट के उम्मीदवारों के लिए 1000 Rs ओबीसी के लिए 500 Rs और एससी/एसटी/दिव्यांग के लिए 250 Rs परीक्षा शुल्क होगा |