फोर्ब्स 30 अंडर 30 एशिया 2018 की लिस्ट में 25 साल का 8 वीं फेल लड़का

Total
0
Shares
Trishnit Arora biography

आजकल लोग कुछ ना कुछ बनने के लिए या कुछ बड़ा करने के लिए बड़ी बड़ी डिग्रियां करते है लेकिन आज आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताते है जो की 8 वीं में फेल होने के बाद भी अपने हुनर को निखारा और बहुत बड़ी ऊंचाइयों को छुआ |

जी हाँ हम बात कर रहे है चंडीगढ़ के रहने वाले त्रिशनीत अरोड़ा की, जिसके हुनर और मेहनत की वजह से फोर्ब्स 30 अंडर 30 एशिया 2018 में शामिल किया गया | त्रिशनीत की उम्र सिर्फ 25 साल है और वह साइबर एक्सपर्ट है | त्रिशनीत साइबर सिक्योरिटी कंपनी टीएसी सिक्योरिटी सोलूशन्स के फाउंडर और सीईओ है और इस कंपनी का टर्न ओवर करोड़ो में है | टीएसी सिक्योरिटी सोलूशन्स सुरक्षा कम्पनियो की सुरक्षा में कमज़ोरियों का परीक्षण करती है |




8 वीं में फेल होने के बाद स्कूल छोड़ा

त्रिशनीत अरोड़ा बहुत ही मध्यम परिवार से है और पढ़ाई में बहुत ही कमज़ोर थे, पर कंप्यूटर में बहुत इंटरेस्ट था | पुरे दिन कंप्यूटर में हैकिंग सिखने की वजह से वह पढ़ाई नहीं कर पाते थे और इसी वजह से वह 8 वीं में फेल हो गए | पर त्रिशनीत ने हार नहीं मानी और अपने कंप्यूटर में हैकिंग के साथ साथ अपनी करोसपपोंडेंस में पढ़ाई भी जारी रखी |

एक किताब भी लिख चुके है

आज के समय में त्रिशनीत अरोड़ा एक जाने माने साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट है | “हैकिंग विद स्मार्टफोन ” नाम की किताब भी लिख चुके है |




जाने माने क्लाइंट्स लिस्ट में शामिल

त्रिशनीत ने अपनी कंपनी सिर्फ 75000 rs में शुरू की थी जो की उन्हें अपने पापा से मिले थे |   हालांकि इस दौरान उनके पापा ने ये भी कहा था की ये पैसे डूबेंगे जरूर, पर त्रिशनीत ने हार नहीं मानी और कंपनी स्टार्ट की | आप सब को जानकर ये हैरानी होगी की आज इनका काम बहुत बड़ी-बड़ी कंपनी में होता है | त्रिशनीत की क्लाइंट लिस्ट में आज के टाइम पे अमूल, एवन साइकिल, रिलायंस, सीबीआई, पंजाब और गुजरात पुलिस जैसे कुछ जाने माने नाम इनसे सिक्योरिटी संबधित सेवाएं लेते है |

You May Also Like
Charlie Chaplin Biography in Hindi

Charlie Chaplin Biography in Hindi | चार्ली चैपलिन की जीवनी

चार्ल्स स्पेंसर चैपलिन (Charlie Chaplin) का जन्म 16 अप्रैल 1889 लंदन, इंग्लैंड में हुआ था। उनके पिता एक बहुमुखी गायक और अभिनेता थे; और लिली हार्ले के मंच नाम के…
View Post
Motivational Story of a begger

एक भिखारी और व्यापारी कि Motivational Story

ट्रेन में एक भिखारी भीख मांग रहा था लेकिन उसे लोग ज्यादा भीख नहीं देते थे | तभी उसने वहां पर एक सूट बूट पहने व्यक्ति को देखा तो उसके…
View Post
APJ Abdul Kalam Biography in Hindi

APJ Abdul Kalam Biography in Hindi | The Missile Man of India

Table of Contents Hide जन्म व् शिक्षाएक वैज्ञानिक के रूप में कैरियरराष्ट्रपति कार्यकालराष्ट्रपति कार्यकाल के बादपुरस्कार और सम्मानमृत्युApj Abdul Kalam के कुछ प्रसिद्ध कोट्स (APJ Abdul Kalam Quotes) ए पी…
View Post